जिला मुख्यालय पर गरजी भाजपा

ऊना। ‘वीरभद्र हटाओ, हिमाचल बचाओ’ मुहिम के अंतर्गत वीरवार को जिला भाजपा ने प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के नेतृत्व में जोरदार रोष प्रदर्शन किया और वीरभद्र के त्यागपत्र की मांग उठाई। एमसी पार्क के बाहर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने वीरभद्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद एमसी पार्क से उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकाली गई। भाजपा नेताओं ने मिनी सचिवालय के बाहर एडीसी दर्शन कालिया के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा है।
इससे पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद भी वीरभद्र सिंह कुर्सी मोह नहीं त्याग पा रहे हैं। कुर्सी को सलामत रखने के लिए अपने दो सिपहसिलारों के माध्यम से दिल्ली में लॉबिंग कर रहे हैं। सत्ती ने कहा कि पहला मौका है कि सत्ताधारी पार्टी आंदोलन कर रही है और आकाओं के इशारे पर पुतले फूंके जा रहे हैं। भ्रष्टाचार के आरोपों से लिप्त नेताओं को बचाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 500 करोड़ खर्च करके जापान की कंपनी राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री प्रस्तुत नहीं कर सकती, बल्कि जमीन पर रहकर राहुल गांधी को भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने का माद्दा दिखाना चाहिए। सत्ती ने कहा कि भाजपा तब तक चुप नहीं बैठेगी, जब तक वीरभद्र सिंह त्यागपत्र नहीं दे देते। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो चार्जशीट 25 दिसंबर को राज्यपाल को सौंपी है, उसमें तथ्यों सहित आरोप लगाए गए हैं। इस अवसर पर जिला भाजपाध्यक्ष बलवीर बग्गा, भाजपा विधायक वीरेंद्र कंवर, पूर्व विधायक बलवीर चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण शर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हरिओम भनोट, सुशील कालिया ने भी संबोधित किया।

ये रहे मौजूद
रोष प्रदर्शन में जिला भाजपा महामंत्री यशपाल राणा, विजय चौधरी, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, सागरदत्त भारद्वाज, रमेश चंद भड़ौलियां, मनोहर लाल, शाम सिंह मिन्हास, मदन लाल, मास्टर जगमोहन, राममूर्ति, जगजीत मनकोटिया, रामपाल सैनी, ठाकुर मोहिंद्र सिंह, पवन बीटन, चौधरी मक्खन सिंह, साधू राम, शेर सिंह गर्ग, पवन ठाकुर, पवन लंबड़दार, अमृत भारद्वाज, सरदार भाग सिंह, मगन दत्त चड्ढा, राणी रणौत, सविता शर्मा, उर्मिला चौधरी, ममता कश्यप, बलराम बबलू, लखवीर लक्खी, सुरजीत सैनी, नवीन पुरी, नवदीप कश्यप, बलविंद्र गोल्डी, राजकुमार पठानिया, शिवकुमार सांभर, राजन सहोड़, स्वराज टिकड़ा, गगन ओहरी, उमंग ठाकुर, विनय आंगरा, हरि सिंह ठाकुर, नरेंद्र दूबे, मास्टर तरसेम लाल, नरेश शर्मा, अतुल शर्मा, विकास विक्की, अतुल ठाकुर, राजेश कौशल, भूपेंद्र सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts