
बंगाणा(ऊना)। बंगाणा की पिपलू पंचायत में वीरवार को पूर्व सैनिकों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता डिप्टी डायरेक्टर वेलफेयर मेजर रघुवीर सिंह ने की। बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों को दी जाने वाले स्कीमों के बारे में जानकारी दी। मेजर ने पूर्व सैनिकों की समस्याएं भी सुनीं। इसमें सैनिकों की ओर से बंगाणा में सीएसडी कैंटीन खोलने की मांग के अलावा कई मांगें रखी गईं। रघुवीर सिंह ने पिपलू में पूर्व सैनिकों द्वारा कैंटीन की मांग को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समक्ष रखकर उसे पूरा करने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर कैप्टन देवराज शर्मा, कैप्टन प्रीतम सिंह, हवलदार रोशन लाल, रहमत अली, नायक शेेर मोहम्मद, करतार सिंह एवं सूबेेदार सतीश कुमार सहित कई पूर्व सैनिक उपस्थित थे।
