
घुमारवीं (बिलासपुर)। एग्जाम के बीच में छुट्टियों में डटकर पढ़ाई करने का इरादा लेकर इन दिनों चैन की नींद सो रहे विद्यार्थी जरा सावधान हो जाएं। ऐसे विद्यार्थियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। इस बार शिक्षा विभाग द्वारा जारी बारहवीं की डेटशीट में महत्वपूर्ण सब्जेक्ट्स के पेपर लगातार रखे गए हैं। इसका विद्यार्थियों के अलावा शिक्षकों ने भी विरोध किया है। स्टडी के लिए एक दिन की भी छुट्टी नहीं होना विद्यार्थियों के लिए भविष्य के लिए संकट बन सकता है।
इतिहास, अर्थशास्त्र और इतिहास जैसे महत्वपूर्ण विषयाें के एग्जाम इस बार लगातार होंगे।
बोर्ड की ओर से जारी डेटशीट के अनुसार जमा दो के विद्यार्थियों का इतिहास विषय की परीक्षा 13 मार्च, गणित परीक्षा 14 मार्च, जबकि अर्थशास्त्र की परीक्षा 15 मार्च निर्धारित की गई है। इन परीक्षाओं के लिए एक भी दिन की छुट्टी नहीं रखी गई है, जिससे शिक्षक भी नाराज हैं। हिमाचल प्रदेश पदोन्नत प्राध्यापक संघ ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी डेटशीट का कड़ा विरोध किया है। संघ का कहना है कि बोर्ड की ओर से जारी डेटशीट से ऐसा जाहिर होता है कि बोर्ड बच्चों के भविष्य के प्रति जरा भी चिंतित नहीं है। संघ के जिला प्रधान अमरनाथ धीमान, महासचिव संजीव शर्मा, वित्त सचिव सुमन चड्ढा, वरिष्ठ उपप्रधान प्रवीण चंदेल, संयुक्त सचिव विजयपाल सिंह, सहायक सचिव देवेंद्र ठाकुर, प्रदेश वित्त सचिव राजकुमार शर्मा, मुख्य संरक्षक विपिन, मदनलाल शर्मा, अनिल शर्मा, डा. सदा राम शर्मा, अनिल गौतम, राजेश शर्मा, रिखी राम, सोमदत्त शर्मा, मस्त राम धीमान, सुखदेव धीमान, सुरेश शर्मा, हंस राज शर्मा, राज कुमार चौधरी, अजय शर्मा, विक्रम शर्मा, मनोज ठाकुर, दीनानाथ शर्मा, विवेक, पुष्प गौतम, राजेंद्र गौतम, अनिल धर्माणी, नंदलाल शर्मा, चंद्रशेखर, रमेश धीमान, कुलदीप कुमार, मनोज शर्मा, कामराज सेठी, डीडी सिमर, देशराज ठाकुर, शिवराम, ओम प्रकाश शर्मा, महिला विंग अध्यक्ष मीरा ठाकुर, शीला धीर, शीला धीमान, नीलम ठाकुर, मनोरमा चड्ढा, आशा शर्मा, नीलम शर्मा ने कहा कि इन महत्वपूर्ण विषयों के बीच में कम से कम एक-दो दिन की छुट्टी होनी चाहिए थी। उन्होंने बोर्ड सचिव ने आग्रह किया है कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए डेटशीट में संशोधन कर नई डेटशीट जारी की जाए।
