सर्द हवाओं का सितम

तेलका (चंबा)। तेलका इलाके में हाल ही में हुई बर्फ बारी के कारण ठंड बढ़ गई है। इससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
ग्राम पंचायत मौड़ा, सैरी, बाड़का, बजोत्रा, करवाल में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों से बर्फीली हवाएं चल रही हैं। इस कारण हाथ पांव सुन्न हो रहे हैं। कंपकंपी हो रही है। स्थानीय निवासी अशोक कुमार, पवन कुमार, यूसफ, याकूब मोहम्मद, धर्म सिंह, राजेश कुमार, नंद लाल और सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले दो तीन दिन से दिनभर मौसम खराब रहता है और आसमा पर बदल छाए रहते हैं। इसके अलावा रात को मौसम साफ हो जाता है। इसके चलते क्षेत्र में कोहरा पड़ रहा है और पहाड़ों से ठंडी हवाएं चल रही हैं। इस कारण जरूरी काम से घर से निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि इलाके में पहाड़ों पर भारी बर्फ होने के कारण भी शीत लहर का प्रकोप जारी है। उन्होंने कहा कि ठंड काफी होने के कारण लोग आग और हीटर सेंककर समय व्यतीत कर रहे हैं।

Related posts