देवी रूप बने कंडक्टर यूनियन का अध्यक्ष

कुल्लू। स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन मंडी मंडल के चुनाव कुल्लू में हुए। यह चुनाव यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष प्यारे लाल कश्यप और प्रदेश कार्यकारिणी के समक्ष कुल्लू में करवाए गए। चुनावों में केलांग डिपो के देवी रूप अध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा सरकाघाट के तामेश्वर को प्रधान की जिम्मेदारी दी गई। मंडी के गुलाब सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान के पद से नवाजा गया। सुंदरनगर के तेज राम गुप्ता को उपप्रधान और कुल्लू के रत्न लाल को महासचिव चुना गया। इसके अलावा मंडी के पवन कुमार को सचिव, मंडी के घनश्याम को संगठन सचिव और कुल्लू के बृज लाल को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया। मंडी के मोहम्मद इम्तयाज को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सुंदरनगर के प्रेम सिंह व सरकारघाट के मदन मोहन को सलाहकार की कमान सौंपी गई। सरकाघाट केेेेेेे राजकुमार को प्रचार सचिव बनाया गया। इसके अलावा लेखराज, पवन कुमार, राकेश कुमार, वीरी सिंह, शिव लाल, नागेश कुमार व सोहन लाल कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए।

Related posts