ग्यारह ग्रां में खूब मचा धमाल

बड़सर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ग्यारह ग्रां में सोमवार को विद्यार्थियों ने खूब धमाल मचाया। अपने कार्यक्रमों से ऐसा समां बांधा कि पंडाल में मौजूद हर दर्शक तालियों से स्वागत करता नजर आया। यही नहीं कुछ दर्शक तो झूमने पर विवश हो गए। मौका था सालाना उत्सव का। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद छात्रों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। पूनम और सहेलियों ने मैया यशोदा… पर नृत्य कर खूब वाहवाही लूटी। एनएसएस के छात्रों देव और उसके साथियों ने कदम-कदम बढ़ाए जा… गीत पेश कर सबको भाव विभोर कर दिया। कनिका और सहेलियों ने सारे जहां से अच्छा… देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। श्वेता और सहेलियों ने देश मेरा रंगीला… और गौरव व साथियों ने भर्ती होई जाना… पर दर्शकों का दिल जीत लिया। अतुल और साथियों ने अरे द्वारपालो… पर कृष्ण और सुदामा के मैत्री संबंधों को उजागर किया। दिव्यांशु और साथियों ने जय हो… पर बेहतरीन प्रस्तुति दी। आदित्य व साथियों ने ब्रेक डांस किया। नेहा व सहेलियों ने गिद्दा पेश कर वाहवाही लूटी।
इससे पूर्व मुख्यातिथि के रूप में सीपीएस आईडी लखनपाल ने शिरकत की। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने मदन लाल शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष हंसराज शर्मा, देश राज शर्मा, डा. नसीब सिंह, दिनेश शर्मा सहित गणमान्य लोग, अभिभावक उपस्थित थे।

इन विद्यार्थियों को किया सम्मानित
समारोह में शिल्पा, अंजलि, शिवानी, रुचि, मीनाक्षी, प्रतिभा, अल्पना, तृप्ता, नीलम, तानिया, शिवानी, दीक्षा, शालनी, अंजलि, कनिका, वर्षा, गौरी, प्रेरणा, सपना, शबनम, समीक्षा, पर्णव, रुचिका, अतुल, दीव्यांशु, दीप, नितिश, ऋषभ सहित खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों, एनएसएस कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को सम्मानित किया।

Related posts