
अंब (ऊना)। अंब के गंगहेट गांव में व्यक्ति सर्दी से बचने के लिए जलाई गई आग में जा गिरा, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। घायल हालत में उसे अंब अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना के संदर्भ में केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गंगहेट निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग बलदेव सिंह घर से कुछ दूरी पर बनाई गई पशुशाला में ही रहता था। रविवार रात भी वह घर में खाना खाने के बाद पशुओं की रखवाली के लिए पशुशाला में पहुंच गया, जहां उसने सेंकने के लिए आग जला रखी थी, लेकिन शराब का नशा अधिक होने के कारण बलदेव सिंह सेंकने के लिए जलाई आग में ही जा गिरा और बुरी तरह जल गया। घायलावस्था में उसे अंब अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। अंब के थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
