
भल्याणी (कुल्लू)। प्रदेश भाजपा अपने बूथ स्तर के पदाधिकारियों को अपनी पहचान देगी। इसके लिए कार्यकर्ताआें को पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। पार्टी संगठन में पहचान पत्र का प्रारूप भी तैयार कर दिया है। इसकी जानकारी प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राम स्वरूप शर्मा ने की है। सूबे में 68 विस क्षेत्रों में 7280 बूथ हैं। भाजपा प्रत्येक बूथ पर अपने दो कार्यकर्ताओं को पार्टी की पहचान देगी। रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में 14560 कार्यकर्ताओं को पार्टी जल्द पहचान पत्र जारी करने जा रही है। ऐसे आई कार्ड प्रत्येक बूथ अध्यक्ष तथा बूथ पालकाें को जारी होंगे। अपना बूथ सबसे मजबूत योजना के तहत भाजपा प्रदेश संगठन में अपने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित और उत्साहित करने के लिए उन्हें पार्टी की पहचान देने का फैसला किया गया है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राम स्वरूप शर्मा बताते हैं कि
सत्ता में आने पर कार्यकर्ताओं को नेता से मिलने में किसी तरह की समस्या न हो, इसी के मद्देनजर यह पहचान पत्र बनाए जा रहे हैं।
