13 करोड़ से चकाचक होंगी सड़कें

हमीरपुर। जिले की उखड़ी सड़कें फिर से चकाचक होंगी। इसके लिए विभाग को 13 करोड़ का बजट प्राप्त हुआ है। जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नया कार्य नहीं किया जाएगा। सिर्फ उखड़ी सड़कों की री टारिंग की जाएगी। विभाग अब टेंडर बुलाने जा रहा है। इसके बाद कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। इससे सवारियों को जहां हिचकोलों से राहत मिलेगी वहीं हादसों की आशंकाएं भी कम होंगी। ब्लॉक स्तर पर बजट जारी कर टेंडर कॉल किए जाएंगे।
जिले की मुख्य सड़कों के साथ संपर्क मार्गों की हालत काफी खस्ता है। जगह-जगह सड़क मार्गों में गड्ढे पड़े हुए हैं। प्रदेश सरकार ने विभाग को बाकायदा 13 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। जल्द से जल्द टेंडर कॉल कर ठेकेदारों को काम अवार्ड कर दिया जाएगा। केवल उखड़ी हुई सड़कों की री टारिंग ही की जाएगी। बजट से किसी भी नई सड़क का निर्माण नहीं किया जाएगा।

सड़क मार्गों की री टारिंग के लिए 13 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। जल्द ही टेंडर कॉल किए जाएंगे। ठेकेदारों के माध्यम से सड़क मार्गों की री टारिंग करवा दी जाएगी। यह कार्य बरसात से पहले कर लिया जाएगा।
-बीएस भारद्वाज, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग

Related posts