गगरेट में 18 करोड़ के शिलान्यास

दौलतपुर चौक/गगरेट ऊना। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने गगरेट वासियों को 18 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को गगरेट नगर के लिए 13 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीवरेज योजना का शिलान्यास किया। उसके बाद गगरेट के चतेहड़ बस्ती में एक करोड़ की लागत से बनने वाली चेतहड़ पेयजल योजना का शिलान्यास किया। वहीं मुबारिकपुर के निकट भंजाल गांव में 3 करोड़ 31 लाख की लागत से बनने वाली भंजाल पेयजल योजना का भी शिलान्यास किया।
वीरभद्र सिंह ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है तथा सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र का एक समान और समग्र विकास करने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने सदैव रुकावटें डालने का कार्य किया है। लेकिन उन्होेंने हर बाधा को पार करते हुए सदैव विकास के कार्यों को तरजीह दी है। प्रदेश सरकार का प्रथम उद्देश्य जन कल्याण के कार्याें का रहा है। प्रदेश सरकार की एक वर्ष की विकासोन्मुख गतिविधियों के चलते प्रदेश सरकार को स्वास्थ्य और निवेश में प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया है।
इस मौके पर आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स, विधायक कुलदीप कुमार, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, गगरेट के विधायक राकेश कालिया, उपायुक्त अभिषेक जैन, एसपी ऊना अनुपम शर्मा, एनके त्रिवेदी, एनएस सैणी, वेद पराशर, नरेश ठाकुर, भूपिंद्र, राजेंद्र जसवाल, नरेंद्र राणा, ओम प्रकाश, कांता कंवर, उपदेश कुमार, इंटक नेता अजय सिंह, ठाकुर हरपाल सिंह, अजय पाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts