सरकार उपलब्ध कराए केश मेमो

चंबा। डिपो होल्डर यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त संदीप कदम से मिला। उन्होंने अपनी मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की।
डिपो होल्डर यूनियन के प्रधान काकू राम ने बताया कि यूनियन ने अपनी मांगों से संबंधित एक मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा था। इसका जवाब उन्हें आज दिन तक नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि डिपो होल्डरों को सरकार द्वारा राशन को उठाने का जो कि राया मिलता है, वह महंगाई के दौर में नही के बराबर है। डिपो होल्डरों को अपनी जेबों से राशन को उठाने का किराया भरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी डिपो होल्डरों को कैश उपभोक्ताओं को कैश मेमो जारी करने के आदेश जारी किए हैं। सभी डिपो होल्डर अपने पैसे देकर कैश मेमो छपवाकर उपभोक्ताओं को दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें थोक गोदामों से कभी भी सारा राशन एक साथ नहीं मिलता है। इस कारण उन्हें एक उपभोक्ता को लगभग पांच बार कैश मेमो काटकर देने पड़ते हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उन्हें सरकार द्वारा कै श मेमो उपलब्ध करवाए जाएं।
उन्होंने कहा कि डिपो होल्डरों को एक क्विंटल चीनी पर 7.50 पैसे की कमीशन मिलती है। उन्होंने कहा कि सभी खाद्यान्नों पर डिपो होल्डरों की कमीशन नही के बराबर है। उन्होंने कहा कि डिपो होल्डर की कमीशन बढ़ाया जाए। इससे उन्हें अपने परिवार के पालन पोषण में भी काफी मदद मिलेगी। उन्होंने सरकार से मांग की है कि डिपो होल्डर को सरकारी वेतन लगाया जाए। इस अवसर पर कुलदीप कुमार, हेमराज, संजीव कुमार, कैलाश चंद, राज कुमार, जय देव, तिलक राज, जग्गो राम, चमन प्रकाश, भीमसेन, रमेश कुमार, दलीप सिंह, मंजीत सिंह, विरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, अमरप्रीत, रजिंद्र सिंह और प्रीतम सिंह उपस्थित रहे।

Related posts