
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा ज्वालामुखी इकाई ने ब्राह्मणों की एकता और अखंडता को सुनिश्चित करने का संकल्प प्रधान केदारनाथ शर्मा के नेतृत्व में लिया और भगवान परशुराम को नमन भी किया। भाजपा-कांग्रेस के नेताओं ने इस मंच पर राजनीति को भुलाकर ब्राह्मणाें के कल्याण के लिए संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पं. सुशील रतन, विधायक संजय रतन का ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन के लिए आभार व्यक्त किया। मीटिंग में ब्राह्मण कल्याण सभा के समस्त पदाधिकारियों ने शिरकत की और आगामी रणनीति तय करते हुए प्रस्ताव पारित किया कि जल्द ही ज्वालामुखी में कम्युनिटी हाल के लिए जमीन ली जाएगी। इसके अलावा ब्राह्मणों के कल्याण के लिए एक होकर अपने हकों की लड़ाई को मजबूती से लड़ा जाएगा।
इस मौके पर रश्मि उनियाल ने सभा को 1100 रुपये की राशि भेंट स्वरूप दी। इस मौके पर ज्योतिशंकर, राजेश प्रधान, सुबोध शर्मा, रिपुदमन, प्रमोद शर्मा, प्रेस सचिव कपिल शर्मा, शैलेष शर्मा, पंकज शर्मा, संदीप, गोपाल शर्मा, घनश्याम शास्त्री, रमेश शर्मा, बाबूराम, प्रदेश सचिव युवा डिंपल शर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
