चंबा हरया भरया… पर खूब बजी तालियां

नादौन (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भड़ोली कुटियारा में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुशील रतन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का आगाज छात्राओं ने सरस्वती वंदना से किया।
प्रधानाचार्य रामपाल शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल में चल रही गतिविधियों की जानकारी दी। बच्चाें ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। छात्राओं ने चंबा हरया भरया…, देश मेरा रंगीला…, राधा कैसे न जले… आदि गानों पर खूब धमाल मचाया। रोहड़ू जाणा मेरी अम्मिए… पर नाटी डालकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अंजलि, ममता, शिवानी, मंगलू, मधु, मुस्कान आदि बच्चाें ने प्रस्तुति दी। मुख्यातिथि सुशील रतन ने मेधावी बच्चाें को सम्मानित किया। इस मौके पर अनूप चौधरी, अनूप शर्मा, डाक्टर नीरज, प्रदीप पंत, मंहिद्र पटियाल, साविंद्र तथा रिपन परमार, सुशील कुमार, उषा, सुरेंद्र, किशोरी आदि अध्यापक मौजूद रहे।

Related posts