तार चोरी कर तांबा बेचता रंगे हाथ धरा

सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएनएल की तार चोरी कर उसमें से तांबा निकाल कर कबाड़ी को बेचकर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार कांगू के सोरटू निवासी हरीश कुमार पर आरोप है कि उसने कांगू क्षेत्र में पिछले दिनों बीएसएनएल की करीब एक हजार मीटर तार को चोरी कर लिया। शनिवार को आरोपी तार से तांबा निकालकर उसे भोजपुर स्थित एक कबाड़ी को बेचने गया था। इसी दौरान सुंदरनगर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने उसके पास से दस किलो तांबा बरामद किया है। डीएसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। देर शाम तक उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

Related posts