विवाहिता ने बाप पर लगाया दुराचार का आरोप

कुल्लू। पति के साथ मनमुटाव के बाद मायके में रह रही आनी क्षेत्र की एक महिला ने अपने ही बाप और पांच अन्य लोगों पर दुराचार के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2001 में साथ लगते शिमला जिले के एक गांव में हुई थी। लेकिन, वर्ष 2002 में पति के साथ झगड़े के बाद वह आनी क्षेत्र में अपने मायके आ गई। महिला ने आरोप लगाया कि बाप ने उसके साथ दुराचार किया। आरोप है कि दुराचार के बाद वर्ष 2004 में बाप ने बेटी को एक अन्य व्यक्ति को यह कहकर सौंप दिया कि वह पति के साथ उसके विवाद को सुलझा देगा। महिला ने आरोप लगाया है कि उक्त व्यक्ति ने भी उसके साथ वर्ष 2010 तक कई बार दुराचार किया और उसे जबरन चार अन्य लोगों के हवाले कर दिया। इन चारों लोगों ने भी महिला के साथ दुराचार किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके बाप सहित सभी छह लोगों के खिलाफ आनी थाने में आईपीसी की धारा 376, 506 और 34 ए के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि मामले की जांच एएसआई नरेंद्र कुमार कर रहे हैं।

सार्वजनिक स्थलों पर धुआं उड़ाने वालों के काटे चालान
पतलीकूहल (कुल्लू)। सार्वजनिक स्थलों पर बीड़ी-सिगरेट का धुआं उड़ाने वालों क ी अब खैर नहीं। पुलिस ने ऐसे तत्वों के खिलाफ अभियान और तेज कर दिया है। पतलीकूहल चौकी में तैनात मुख्य आरक्षी राजपाल ने बताया कि उन्होंने एक सप्ताह में बीड़ी-सिगरेट पीने वालों के तीन दर्जन लोगों के चालान काटे। सभी से मौके पर चालान के दो सौ रुपये प्रति व्यक्ति बतौर जुर्माना वसूले। डीएसपी संजय शर्मा का कहना है कि आने वाले समय में सार्वजनिक स्थलों में बीड़ी सिगरेट सुलगाने वालों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा।

Related posts