नौ लोग जुआ खेलते गिरफ्तार

नाहन (सिरमौर)। पुलिस थाना शिलाई में कार्यरत पुलिस कर्मचारियों की एक टीम जो मुख्य आरक्षी जयसिंह के नेतृत्व में रोनहाट की तरफ जाने वाली सड़क पर शुक्रवार को गश्त पर थी तो तभी एक निर्माणाधीन मकान की छत के नीचे नौ व्यक्तियों को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिए गया।
पुलिस अधीक्षक सुमेधा द्विवेदी की ओर से शनिवार को जारी बयान के अनुसार मौके पर जुआ खेलने के मामले में पड़े गए आरोपियों में अमर सिंह, दिनेश, रणदीप, सालिग राम, संत राम, मदन सिंह, नैन सिंह, सुरत सिंह व तुलाराम सार्वजनिक तौर पर जुआ खेलते हुए पाए गए पुलिस ने मौके पर उनके कब्जा से ताश के पत्ते एवं 14200 रुपये की नकद राशि भी बरामद की। सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया कर लिया और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts