लाहौल को उड़ान भरेगा हेलीकाप्टर एडवांस बुकिंग शुरू

केलांग (लाहौल स्पीति)। बर्फ में कैद लाहौल घाटी के लोगों को अब जल्द हेलीकाप्टर सेवा मिलने वाली है। शुक्रवार को कुल्लू में हेलीकाप्टर बुकिंग काउंटर खोला गया है। इसमें हेलीकाप्टर की सीटों के लिए एडवांस बुकिंग की जा रही है। लाहौल जाने के लिए बुकिंग सेंटर उपायुक्त कार्यालय कुल्लू में खोला गया। इसके अलावा लाहौल घाटी में सिस्सू, गौंधला, तांदी डाइट, वारिंग, रावा, चौखंग, उदयपुर, तिंगरेट, तिंदी, सतिंगरी और जिस्पा हेलीपैड में लाहौल से भुंतर आने वाले लोगों के लिए बुकिंग काउंटर खोले गए हैं। उड़ान समिति के सह प्रभारी शेर सिंह ने हेलीकाप्टर की एडवांस बुकिंग के लिए काउंटर खोलने की पुष्टि की है। उन्होंने उम्मीद जताई की घाटी के लिए शीघ्र ही हेलीकाप्टर की उड़ानें होंगी।

Related posts