दक्षिण सूडान में पहुंची संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक की पहली कुमुक

दक्षिण सूडान में पहुंची संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक की पहली कुमुक

संयुक्त राष्ट्र: तनावपूर्ण हालात के बीच संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की पहली कुमुक दक्षिण सूडान पहुंच गई है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने सरकार और विद्रोही बलों के बीच संघर्ष विराम की कोशिशों के बावजूद हालात के तनावपूर्ण होने की चेतावनी दी है। कल 72 सदस्यीय पुलिस दल कांगो से दक्षिण सूडान पहुंचा।

सुरक्षा परिषद ने संयुक्त राष्ट्र मिशन को मजबूत बनाने के लिए कांगो में शांति सैनिकों की संख्या 6,000 तक बढ़ाए जाने की मंजूरी दी है। दक्षिण सूडान में राष्ट्रपति सल्वा कीर और पूर्र्व उपराष्ट्रपति रेक माचर की वफादार सेनाओं के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद से 1,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।

Related posts