ऑस्ट्रेलिया में रखी भारतीय कलाकृतियों की प्राचीनता नकली

ऑस्ट्रेलिया में रखी भारतीय कलाकृतियों की प्राचीनता नकली

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया की नेशनल गैलरी में रखी तीन भारतीय कलाकृतियों की प्राचीनता का रिकॉर्ड नकली है। इन कलाकृतियों को लगभग 10 लाख अमेरिकी डॉलर में खरीदा गया था। यह खुलासा आज एक मीडिया रिपोर्ट में हुआ।

‘द ऑस्ट्रेलियन’ अखबार के अनुसार, न्यूयॉर्क की आपराधिक अदालत में दायर दस्तावेजों में पाया गया कि प्राचीनता का रिकॉर्ड नकली है। यह खुलासा तब हुआ जब कलाकृतियों को बेचने वाले नेटवर्क  के एक सदस्य सुभाष कपूर पर तस्करी का आरोप लगा।

रिपोर्ट में कहा गया कि मार्च 2006 में कपूर की ‘मैनहट्टन शॉपफ्रंट आर्ट ऑफ पास्ट’ से 375 हजार डॉलर में खरीदी गई 10वीं-11वीं सदी की लक्ष्मी नारायण की पत्थर की मूर्ति और अगस्त 2005 के आसपास खरीदी गई 15वीं सदी से संबंधित द्वारपालों की एक जोड़ी मूर्ति की प्रमाणिकता के दस्तावेज उन आठ कलाकृतियों के दस्तावेजों में शामिल थे, जिन्हें राज्य अभियोजकों ने कपूर की पूर्व प्रेमिका सेलिना मोहम्मद के खिलाफ दायर मामले में फर्जी बताया है। द ऑस्ट्रेलियन ने अपनी पूर्व की रिपोर्ट में कहा था कि इन कलाकृतियों की पहचान लूटी गई कलाकृतियों के रूप में हुई है।

Related posts