पाकिस्तान को अपना घर दुरूस्त करने की जरूरत: सरताज अजीज

पाकिस्तान को अपना घर दुरूस्त करने की जरूरत: सरताज अजीज

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने आज कहा कि पाकिस्तान को खुद अपना घर दुरूस्त करना होगा। अजीज ने कहा कि दुनिया भर में तेजी से बदलाव हो रहा है और आर्थिक धुव्र एशिया की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सामने वैश्विक स्तर पर अपनी छवि सुधारने की समस्या है, लेकिन इन चुनौतियों को अवसरों में बदला जा सकता है। अजीज ने थिंकटैंक ‘इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रेटजिक स्टडीज’ में व्यख्यान के दौरान कहा कि पाकिस्तान को समस्याओं का समाधान करने के लिए अपने घर को दुरूस्त करना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘इस क्षेत्र में पाकिस्तान का चीन के साथ अच्छा रिश्ता है, लेकिन भारत और पाकिस्तान के साथ समस्या है। अफगानिस्तान में अनिश्चतता की स्थिति पाकिस्तान के लिए चिंता का स्रोत है।’’अजीज ने कहा कि अगर पाकिस्तान अपनी अंदरूनी समस्याओं का समाधान कर ले तो बाहरी समस्याएं इतनी मुश्किल नहीं हैं कि जिनका समाधान नहीं हो सकता है।

Related posts