तीस से पहले जमा करें बिजली बिल

कोटली (मंडी)। समय पर बिजली बिलों का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं पर विद्युत बोर्ड ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बोर्ड ने चेताया है कि 30 दिसंबर तक बिजली बिलों की अदायगी न करने पर कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इसके लिए उपभोक्ता को कोई नोटिस नहीं दिया जाएगा।
विद्युत उपमंडल साईगलू के सहायक अभियंता रविंद्र कुमार आनंद ने बताया कि साईगलू डिवीजन के तहत कई उपभोक्ताओं ने बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया है। उन्होंने ऐसे उपभोक्ताओं को 30 दिसंबर तक बिल जमा करने की हिदायत दी है। साथ ही धमकी दी है कि कोई उपभोक्ता इस तारीख तक अपने बिलों की बकाया राशि जमा नहीं करता है तो विभाग कनेक्शन काटने की कार्रवाई अमल में लाएगा। इसके लिए उपभोक्ताओं को किसी प्रकार का नोटिस जारी नहीं किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि 30 दिसंबर तक बिलों की बकाया राशि का भुगतान करें।

Related posts