
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में लांग एवं मिडल डिस्टेंस रेस का आयोजन किया गया। इसमें जिला के युवा एवं युवतियों ने भाग लिया। जिला खेल अधिकारी सुदेश धीमान ने बताया कि ब्वायज की अंडर-15 वर्ग की 3000 मीटर रेस में अजय कुमार ने पहला, निखिल ठाकुर ने दूसरा एवं विशाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग की 3000 मीटर की गर्ल्स रेस में सीमा ने पहला, लता ने दूसरा एवं अंजना ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा ब्वायज की अंडर 19 वर्ग में 5000 मीटर की दौड़ में अक्षय ने पहला, सूरज ने दूसरा एवं मनीष कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसी क्रम में गर्ल्स की अंडर-19 वर्ग में 5000 मीटर की दौड़ में कनिका ने पहला, सपना ने दूसरा एवं करिश्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। खेल अधिकारी सुरेश धीमान ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में विजेता रहने वाले खिलाडि़यों को ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विजेता रहे खिलाड़ी को 6 हजार रुपये, उपविजेता को 5 हजार एवं तीसरे स्थान पर रहे खिलाड़ी को 4 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
