
सुंदरनगर (मंडी)। जीवन रेखा स्कूल ऑफ नर्सिंग सुंदरनगर में एड्स जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को नागरिक अस्पताल सुंदरनगर के तत्वाधान में रैली निकाली गई। रैली को उप प्रधानाचार्य नीलम सैनी ने रवाना किया। इस मौके पर नागरिक अस्पताल सुंदरनगर के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक जोगिंद्र सिंह ने प्रशिक्षुओं को शून्य की ओर शून्य और एचआईवी एड्स बारे जानकारी दी। आईसीटीसी केंद्र काउंसलर नागरिक अस्पताल मुनीश प्रभा ने प्रशिक्षुओं को एचआईवी टेस्ट के बारे में बताया। इस मौके पर जीवन रेखा स्कूल ऑफ नर्सिंग के चेयरमैन प्रेम डोगरा और प्रबंध निदेशक सुरेंद्र पाल मौजूद रहे।
