दुकान में घुस कर कारोबारी पर हमला

ऊना। शहर की फ्रेंड्स कालोनी में शुक्रवार रात दो सगे भाइयों ने एक दुकान में घुस कर कारोबारी पर हमला कर दिया। मारपीट की इस वारदात में दुकानदार घायल हो गया है, जबकि मामले के चलते पुलिस ने दोनों सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना के वार्ड नंबर-एक निवासी सुमित कुमार पुत्र रघुवीर वर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई कि शुक्रवार रात फ्रेंड्स कालोनी ऊना स्थित उनकी दुकान में घुसकर लोअर अरनियाला निवासी दो सगे भाइयों ने लड़ाई झगड़ा करना आरंभ कर दिया। उनके विरोध करने पर आरोपी मारपीट पर उतारू हो गए। दोनों ने मिलकर सुमित कुमार को बुरी तरह पीट डाला। पुलिस ने सुमित की शिकायत पर दोनों भाइयों को नामजद कर लिया है। एसपी रविंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटना के संदर्भ में आईपीसी की धारा 451, 323 एवं 34 के तहत मामला दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है।

Related posts