हुड़दंग मचाते दो धरे

हमीरपुर। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में हुड़दंग मचा रहे दो लोगाें को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार रजनीश कुमार पुत्र प्रीतम चंद निवासी गांव जीहड़ शराब पीकर मनरेगा के मजदूरों के साथ लड़ाई झगड़ा कर रहा था, तो वहीं देवेंद्र सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव बालू शराब पीकर घर में हुड़दंग मचा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related posts