
बड़सर (हमीरपुर)। गारली के नजदीक सरला बड्डू मार्ग के पास मारुति सुजुकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई लेकिन किसी को चोट नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक शाम सवा पांच बजे अप्लयाड फार मारुति कार गारली से बिझड़ी की ओर जा रही थी। सामने से आ रही गाड़ी को पास देते समय मारुति कार अनियंत्रित होकर पलट गई लेकिन किसी को चोट नहीं आई है। चालक को गाड़ी से सुरक्षित निकाल लिया गया लेकिन मारुति गाड़ी का काफी नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगाें की मदद से मारुति कार को सीधा कर दिया गया लेकिन पुलिस में इस घटना की कोई सूचना नहीं दी गई। थाना प्रभारी महेंद्र परमार ने बताया कि गाड़ी पलटने के बारे में पुलिस में कोई सूचना नहीं मिली है।
