छह पद भरेंगे, खाली रह जाएंगे 40 पद

चंबा। जिला चंबा में शारीरिक शिक्षकों के छह पद भरे जाएंगे। यह पद अनुबंध के आधार पर भरे जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों का कमीशन हो चुका है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में 26 दिसंबर को चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र चैक किए जाएंगे। इसके बाद चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिए जाएंगे। जिले के करीब 46 स्कूलों में पीईटी नहीं है। इन स्कूलों में लंबे समय से पीईटी के पद रिक्त चल रहे हैं। पीईटी न होने के कारण संबंधित स्कू लों के छात्रों को खेलकूद का प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है। इस कारण इन स्कूलों के छात्र खेलकूद के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन पिछड़ते जा रहे हैं। हालांकि सरकार की ओर से अब जिले के लिए पीईटी के छह पद स्वीकृत कर दिए गए हैं, लेकिन इन पदों को भरने के बाद भी 40 पद रिक्त रह जाएंगे। शिक्षा विभाग की ओएसडी नीलम वर्मा ने बताया कि स्कूलों में रिक्त चल रहे पीईटी के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में शारीरिक शिक्षकों के छह पद भरे जाने हैं। इसके लिए 26 दिसंबर को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र चैक किए जाएंगे।
इन स्कूलों में नहीं है पीईटी………….
जिले के राजकीय मिडल स्कूल सिंबलघट्टा, हाई स्कूल चुहान, मिडल स्कूल रक्कड़, हाई स्कूल बघेईगढ़, हाई स्कूल बेई का बाग, सीनियर सेकेंडरी स्कूल मलाल, मिडल स्कूल जांगला, सीनियर सेकेंडरी स्कूल किहार, मिडल स्कूल किलोड़-दो, सीनियर सेकेंडरी स्कूल भांदल, मिडल स्कूल कं डी, मिडल स्कूल सलोह, मिडल स्कूल सरोग, मिडल स्कूल डुग, सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिमनी, मिडल स्कूल भलोगी, हाई स्कूल बलेरा, हाई स्कू ल मंगली, प्राहनुईं, मिडल स्कूल मंगली, हाई स्कूल संधी, मिडल स्कूल टिक्कर, मिडल स्कूल कैला, मिडल स्कूल मैहला, मिडल स्कूल बड़सर, मिडल स्कूल देहग्रां, मिडल स्कूल गलु, टेपा, सरांगर, सत्यास, उनिडा, तीसा, लग्गा, गढ़ेतरा, पियुंगल, बियाणा, मूल किहार, टिक्कर, सीनियर सेकेंडरी स्कूल शेरपुर, मिडल स्कूल टप्पर, उसलाड़, सीनियर सेकेंडरी स्कूल चुवाड़ी, बघडार और हाई स्कूल गनेड में पीईटी के पद खाली चल रहे हैं।

Related posts