
टनकपुर। भोजीपुरा (बरेली) स्थित श्री राममूर्ति स्मारक मेडिकल कालेज प्रशासन ने क्षेत्र के रोगियों से रविवार को खटीमा में लगाए जा रहे निशुल्क विशेष चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। कॉलेज के डाक्टर ललित सिंह ने बताया कि कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन खटीमा के सहयोग से 22 दिसंबर को थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा के प्रांगण में निशुल्क विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित होगा। इस शिविर में कैंसर, गैस्ट्रो विभाग, एंडज्ञेक्रायनोलॉजी, हृदय रोग, चेस्ट रोग, मेडिसीन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, हड्डी, नाक-कान और गला, सर्जरी, बाल रोग के विशेषज्ञ चिकित्सक परीक्षण कर रोगियों का उपचार करेंगे और मुफ्त दवाइयां दी जाएंगी।
