दुग्ध संघ ने बसुधुरा में पशु प्रदर्शनी लगाई

चंपावत। दुग्ध संघ की ओर से दुग्ध उत्पादक समिति बसुधुरा में पशु प्रदर्शनी और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों ने हिस्सा लिया। दुग्ध संघ के प्रभारी पीएंडआई एलडी बिनवाल के संचालन में आयोजित पशु-प्रदर्शनी में राजेश सेलिया की गाय को पहला, भूपेश जोशी की गाय को दूसरा और तुलसी देवी की गाय को तीसरा स्थान मिला। दुग्ध संघ के प्रांतीय को-आपरेटिव सदस्य देवी दत्त जोशी ने सभी को पुरस्कृत किया। इस मौके पर दुग्ध संघ सदस्य प्रहलाद राम, पशु चिकित्सक डा. भागेश सिंह, डा. रोहित कुमार, राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक गणेश चंद्र, कुंवर राम, सचिव राजेश चंद्र ने विचार रखे। प्रदर्शनी में 41 दुग्ध उत्पादक काश्तकारों ने हिस्सा लिया।

Related posts