
ऊना। आईएमए देहरादून से लेफ्टिनेंट बनकर लौटे अमित राणा और जसपाल राणा को छठी हिमाचल प्रदेश स्वतंत्र एनसीसी कंपनी की ओर से सम्मानित किया गया। अमित और जसपाल के सम्मान में एनसीसी के कमांड ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल मंगत सैणी की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर चरण सिंह और रिटायर्ड डीआईजी आरएम शर्मा की उपस्थिति में दोनों आर्मी ऑफिसरों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर सर्वजीत सिंह, एसआई तिलक राज, एनसीसी स्टाफ से सूबेदार ईश्वर, हवलदार मोती सिंह, अमित, मदन और लिपिक विपिन शर्मा मौजूद थे।
