
टनकपुर। बस और अल्टो कार में आमने-सामने हुई टक्कर में कार चला रहा पिथौरागढ़ का एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
टनकपुर-बनबसा राजमार्ग में सैनिक छावनी क्षेत्र में सीएसडी कैंटीन गेट के समीप अल्टो कार संख्या यूके 05 ए/4254 और पिथौरागढ़ डिपो की बस संख्या यूके 07 टीए/2059 में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक कृष्णापुरी पिथौरागढ़ निवासी बीएस भंड़ारी (45) गंभीर रूप से घायल हुआ है। मौके पर पहुंचे बनबसा थानाध्यक्ष राम सिंह मेहता ने घायल को फौरन संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्साधिकारी डा. वीके जोशी ने बताया कि घायल के सिर में गंभीर चोट है। घायल ने बताया कि वह सेना की 87 आर्म्ड बटालियन में तैनात है और दिल्ली में उपचार करा रहे पिताजी के पास जा रहा था।
