अवैध पार्किंग से घुट रहा पंजाबी मार्केट का दम

रुद्रपुर। अतिक्रमण की गिरफ्त से पंजाबी मार्केट भी नहीं बच पाई है। बाजार की गली में बनाई अवैध पार्किंग में खड़े वाहन ही पंजाबी मार्केट का दम घोंट रहे हैं। मार्केट के दोनों ओर अवैध रूप से दर्जनों वाहन अक्सर खड़े रहते हैं। इससे खरीदारी करने बाजार आने वाले ग्राहकों को खासी समस्याओं से गुजरना पड़ता है। तीस फीट चौड़ी सड़क के दोनों ओर की करीब दस फीट चौड़ी सड़क अवैध पार्किंग का शिकार हो चुकी है। इसके अलावा मार्केट में बेरोकटोक दुपहिया और चौपहिया वाहनों की आवाजाही से लोगों की दिक्कतें बढ़ रही हैं। मगर कोई उनकी सुनने वाला नहीं है। बता दें कि पंजाबी मार्केट नगर की मुख्य बाजारों में से एक है। यहां पर रेडीमेड कपड़ों के अलावा ब्यूटी पार्लर और कास्मेटिक्स की दुकानें अधिक हैं। इसके चलते अधिकांश लोगों का आना जाना लगा रहता है। मगर पिछले कुछ समय से प्रशासनिक ढिलाई और व्यवसायियों के असहयोगी रवैये से मार्केट का स्वरूप लगातार बदलता जा रहा है। तीस फिट चौड़ी सड़क के दोनों ओर करीब पांच-पांच फीट के स्थान में तो सुबह से शाम से दोपहिया वाहनों की ही कतारें लगी रहती हैं। बीच में चलने वाले दुपहिया व चौपहिया वाहनों की आवाजाही के दौरान तो लोगों को चलने तक भी जगह नहीं मिल पाती। लोग जैसे-तैसे बाजार में पहुंच तो जाते हैं, मगर सामान खरीदकर उसे सुरक्षित ले जो किसी चुनौती से कम नहीं होता। मगर लोगों की समस्या को देखने वाला कोई नहीं है।

Related posts