सर्दी ने सबको सताया

हमीरपुर। सर्द मौसम में कई बीमारियों ने लोगों को चपेट में ले लिया है। गले का दर्द, जुकाम, बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ रही है। प्रतिदिन अस्पताल में एक सौ से डेढ़ सौ रोगी उपचार को अस्पताल पहुंच रहे हैं। शुष्क सर्दी के मौसम के चलते अधिकतर लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन गले की खराश और जुकाम के मरीज पहुंच रहे हैं। जैसे जैसे सर्दी के मौसम में ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। रोगियों की तादाद भी बढ़ रही है। चिकित्सकों की मानें तो करीब डेढ़ माह पहले प्रतिदिन अस्पताल में 70 से 80 रोगी उपचार को पहुंच रहे थे। अब रोगियों की तादाद बढ़कर 150 के करीब पहुंच गई है। उधर, शून्य से पांच साल तक के बच्चों में भी सर्दी और जुकाम की शिकायत बढ़ रही है। अस्पताल में प्रतिदिन 80 से 100 शिशु उपचार को अस्पताल पहुंचाए जा रहे हैं। निजी क्लीनिकों और अस्पतालों में भी रोगी पहुंच रहे हैं।
उधर, एसएमओ डॉ. रमेश चौहान का कहना है कि शुष्क ठंड के चलते लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सर्दी और जुकाम पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें।

ये बरते सावधानियां
ठंड के मौसम में सर्दी तथा जुकाम से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें। कपड़े बदलने के तुरंत बाद खुले में न जाएं। बाजार में बिकने वाले तरल पदार्थों से परहेज करें। बाजार से खरीदे फल तथा सब्जियां धोकर खाएं। गले में खराश या दर्द होने पर गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करें। चिकित्सकों से परामर्श लें

Related posts