समान काम का मिले समान वेतन : डीपीई

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश पदोन्नत डीपीई संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मिलकर मांगों को पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि डीपीई को सरकार की ओर से अक्तूबर 2012 में संशोधित ग्रेड पे का लाभ अभी तक नहीं मिला है। डीपीई शिक्षकों को टीजीटी के समान 5000 रुपये ग्रेड पे दिया जाए। जबकि, अभी उन्हें 3600 रुपये ग्रेड पे मिलता है। वहीं, उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने 244 डीपीई शिक्षकों को स्कूल प्रवक्ता के बराबर स्केल देने की घोषणा की है, जिससे एक हजार से अधिक शिक्षक इस लाभ से वंचित रह जाएंगे। पीटीई शिक्षकों को समान काम का समान वेतन मिलना चाहिए। जिसमें उनमें हीन भावना पैदा न हो। वहीं, भर्ती और पदोन्नति नियमों के तहत एडीपीईओ के पद भरने की मांग भी की। इस मौके पर संघ के प्रदेशाध्यक्ष नगीन शर्मा, महासचिव दिनेश शर्मा, मुख्य सलाहकार मस्त राम भारती, मंडी जिला के प्रधान अनिल पठानिया, सोलन से मुनीलाल ठाकुर, कुल्लू से नारायण शर्मा, कांगड़ा से संजय कुमार, चंबा से सुरेश ठाकुर, हमीरपुर से राकेश कुमार और सिरमौर के जिला प्रधान पंकज सकलानी सहित सैकड़ों डीपीई उपस्थित रहे।

Related posts