पहाड़ी से टकराकर पलटी कार

हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत एनएच-70 पर एनआईटी के समीप एक कार पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार चालक सहित चार युवक घायल हो गए। इनका उपचार क्षेत्रीय अस्पताल में किया गया। हादसे का कारण कार की तेज गति बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात मारुति कार कलंझड़ी से हमीरपुर की तरफ जा रही थी। तो एनआईटी के समीप अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई और सड़क पर पलट गई। हादसे में एक कार सवार की टांग में गंभीर चोटें आई हैं। जबकि तीन अन्य कार सवारों को शरीर पर चोटें आई। हादसे के बाद घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक को भर्ती कर लिया गया है। अन्य तीन को बुधवार को छुट्टी मिल गई है। उधर, पुलिस अधीक्षक वीना भारती का कहना है कि पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायत दर्ज होते ही मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

Related posts