
मंडी। उप तहसील बालीचौकी की काऊ पंचायत के छाटकीधार गांव में महिला की ढांक से गिरने से मौत हो गई। थाची स्कूल के प्रवक्ता डा. आरआर ठाकुर ने बताया कि गांव की बुजुर्ग महिला भीमी देवी (68) पत्नी स्व. शावणू राम सोमवार रात अपने घर से बाहर निकली तो रात के अंधेरे में उसका पांव फिसलने से वह ढांक में गिर गई। उसे 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया। उसके शरीर पर गंभीर चोटें आने की वजह से मंगलवार शाम भीमी देवी ने दम तोड़ दिया। भीमी देवी अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गईं।
