
कागड़ा: मंगलवार देर शाम डा. राजेन्द्र प्रसाद मैडीक ल कालेज टांडा का औचक निरीक्षण स्वास्थ्य मंत्री ठा. कौल सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने 6 मंजिला 150 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन सुपर स्पैशियलिटी वार्ड को 11 जनवरी तक पूरा करने के आदेश दिए। इस भवन का निरीक्षण उन्होंने अधिकारियों व कालेज के प्राचार्य डा. अनिल चौहान, मैडीकल अधीक्षक डा. दिनेश सूद व कालेज के अन्य विभागाध्यक्षों के साथ किया।
एक प्रश्र के उत्तर मे उन्होंने बताया कि इसके बाद मशीनरी लगाने का काम होगा और मशीनरी भेजने के लिए केन्द्र सरकार से बात की जा रही है। उन्होंने कहा कि नई व पुरानी दोनों अस्पताल की बिल्डिंग में गैस लाइन बिछाई जाएगी। ठा. कौल सिंह ने कुनाल पत्थरी बस दुर्घटना में घायलों का कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान कई अन्य विभागों के अधिकारी, रैजीडैंट डाक्टर एसोसिएशन के प्रधान डा. राहुल गुप्ता, कांग्रेस नेता राकेश राजा सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
मंगलवार को डा. राजेन्द्र प्रसाद मैडीक ल कालेज टांडा में प्रथम चरण में 16 कैमरे लगे। इस बात की जानकारी देते हुए प्राचार्य डा. अनिल चौहान ने बताया कि इस पर अभी काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि इससे कालेज में चल रही गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर नजर रहेगी।
सुपर स्पैशियलिटी विभाग के निरीक्षण के बाद उन्होंने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव बिंदल जो नाक की तकलीफ के कारण डा. राजेन्द्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा में उपचाराधीन हैं का कुशलक्षेम पूछा।
