
धर्मशाला: सांसद अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता वाली हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से विजीलैंस पूछताछ का दौर जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को जांच टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के पुत्र अरुण धूमल को पूछताछ के लिए विजीलैंस थाना धर्मशाला में तलब किया है। हालांकि पहले कहा जा रहा था कि विजीलैंस जांच टीम बुधवार को एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर से पुन: पूछताछ करेगी लेकिन अब विजीलैंस के विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि उनसे फिलहाल पूछताछ नहीं की जाएगी।
विजीलैंस थाना धर्मशाला में मंगलवार को भी एचपीसीए के 5 पदाधिकारियों से पूछताछ की गई। एचपीसीए गवर्निंग बॉडी के सदस्यों से अढ़ाई घंटे तक पूछताछ की। मंगलवार को एचपीसीए गवॄनग बॉडी के सदस्य ओम प्रकाश, विकास जगोता, तेज पाल, परमजीत तथा भंडारी से विजीलैंस ने पूछताछ की। विजीलैंस थाने में यह पूछताछ 10:30 से दोपहर 1 बजे तक चली। बुधवार को भी विजीलैंस थाना में एचपीसीए के 8 पदाधिकारियों से पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के लिए बुधवार को अरुण धूमल, मोहित सूद, केशविंद्र, दानविंद्र, संजय शर्मा व युधिष्ठिर कटोच आदि से पूछताछ होगी।
वीरवार तक एचपीसीए पदाधिकारियों के साथ विजीलैंस थाने में पूछताछ की जाएगी। बुधवार को 8 पदाधिकारियों से पूछताछ की जानी है।
विमल गुप्ता, एसपी विजीलैंस धर्मशाला
