
टनकपुर। उपनल से विभागीय संविदा में समायोजन की मांग को लेकर शिक्षा विभाग के प्रयोगशाला और कार्यालय सहायक कर्मचारी संगठन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
युकां प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी को मुख्यमंत्री के नाम भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि उन्हें उपनल के माध्यम से संविदा पर रखा गया है, उन्होंने विभाग द्वारा दिया जा रहा पूरा मानदेय भी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने उपनल से हटाकर विभागीय संविदा में समायोजित करने का आग्रह किया है। ज्ञापन देने वालों में संगठन के प्रदेश महामंत्री संजय कुमार पाठक, हरीश चंद्र, नरेंद्र खनका, प्रदीप चौसाली, भुवन चौसाली, नरेंद्र बिष्ट, रवि पचौली आदि शामिल थे।
