चमोली में पांडव नृत्य की धूम

जोशीमठ/गोपेश्वर। चमोली जिले में पांडव नृत्य की धूम मची हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह धार्मिक आयोजन आदिकाल से चली आ रही परंपराओं के साथ आयोजित किया जा रहा है। जोशीमठ में ग्रामीण पांडवों को अपने आराध्य देव के रूप में पूजते हैं। क्षेत्र के लंगसी गांव में शनिवार शाम से पांडव नृत्य का आयोजन शुरू हो गया है। रविवार को ढोल-दमाऊं की थाप पर पांडवों ने अस्त्र-शस्त्रों के साथ नृत्य किया। दूर-दराज के गांवों से पहुंचे भक्तों ने पांडवों से मनौतियां मांगी। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान मातबर सिंह, मनवर सिंह नेगी, संजय पांडे, अनुसूया रावत मौजूद रहे। मंडल घाटी और बंड क्षेत्र में भी पांडव नृत्य आयोजन हो रहा है।

Related posts