शादी का झांसा देकर दुराचार का आरोप

कुल्लू। जिला कुल्लू के शुरड़ में एक युवती को शादी का झांसा देकर दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ भादंसं की धारा 376, 506 और 420 के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भुंतर क्षेत्र के शुरड़ निवासी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि मनाली के सियाल गांव निवासी एक युवक ने शादी का झूठा झांसा देकर उनकी बेटी के साथ दुराचार किया। शिकायत में बताया कि आरोपी युवक पहले ही विवाहित था। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर आरोपी विवाहित युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन सब इंस्पेक्टर ओम प्रकाश कर रहे हैं। डीएसपी ने बताया कि जल्द आरोपी को सलाखों के पीछे धकेल दिया जाएगा।

Related posts