
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मौहल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में एसएमसी अध्यक्ष गौतम ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य वत्सय बंसल ने की। इस अवसर पर वर्ष भर में स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब रंग जमाया। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना के साथ किया गया। छात्राओं ने लाहौल नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि छात्र-छात्राओं ने कुल्लवी नाटी पेश की। इसके अलावा बच्चों ने फिल्मी, शास्त्री गीत और गजलें गाकर खूब तालियां बटोरीं। वार्षिक परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने पर बारहवीं की प्रेम लता, योगिता देवी, सुनील, राजेंद्र कुमार, नेहा, अनीता ठाकुर, जमा एक की डोलमा, वंदना, नीता देवी, अंजली ठाकुर, आयुशी, अंजली, दसवीं की मोनिका ठाकुर, निशांत चौहान, पूजा, महिंद्र, नवीं की अनुदेई, मनजीत शर्मा, विजय, मेघा ठाकुर, विरेंद्र, वीर सिंह, मोनिका कुमारी, गीता, आठवीं की माया देवी, अखिल, सोनाली, कुसुम, अंजली ठाकुर, डिंपल, सातवीं के शीतल, शालिनी, रिंकू शर्मा, सपना, गीतांजलि, सातवीं की मेघना ठाकुर, अंकिता ठाकुर, अंकिता और छठी के शुभम, रीतिका तथा राहुल को पुरस्कृत किया गया। वहीं, फुटबाल में सुनील कुमार, चांद, बिमलेश, विशाल, विक्रम, धीरज, पवन, राहुल, कृष्णा, चंदन, गुरदत्त सहित अन्य खेलकूद गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियाें को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य कमलेश सहित अन्य स्टाफ और बच्चों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया।
