
नई दिल्ली: वी के सिंह ने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वह फायदा लेकर अन्ना को भूल गए। सिंह ने कहा कि वी के सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अलग गुट बनाकर गलत किया। केजरीवाल ने अन्ना का फायदा उठाया है। सिंह के इस बयान पर गोपाल राय ने एतराज जताया, जिससे अन्ना भड़क गए और उन्होंने गोपाल राय को फटकार लगाई। अन्ना ने गोपाल से कहा कि अगर वह गड़बड़ी चाहते है, तो गांव छोड़ दे। अन्ना ने आप नेता गोपाल राय से कहा कि हमने आपको अनशन के लिये नहीं कहा था।
हालात को देख यही लग रहा है कि अन्ना आम आदमी पार्टी के अपेक्षा पूर्व जनरल वी के सिंह और पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के साथ है। जबकि, आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा कि पूर्व जनरल वी के सिंह बीजेपी नेता नरेंद्र मोदी के चाटुकार हैं। अन्ना का मंच जनलोकपाल के लिए है। नरेंद्र मोदी की चाटुकरिता के लिए नहीं।
