सराहनीय कार्यों के लिए बीएसएफ सम्मानित

गुप्तकाशी। आपदा के बाद कालीमठ घाटी के पुनर्निर्माण में जुटी बीएसएफ को जीवन निर्माण एजूकेशन सोसाइटी की ओर से सम्मानित किया गया।
डॉ. जैक्सवीन नेशनल स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ बीएसएफ के कमांडेंट आरकेएस नेगी, प्रधानाचार्य सुनीता नेगी ने किया। समारोह में सोसाइटी के चेयरमैन लखपत राणा ने कहा कि कालीमठ घाटी के पुनर्निर्माण में बीएसएफ की ओर से जो आत्मीयता व अपनत्व दिखाया गया, वह सराहनीय है। बीएसएफ ने पूरे क्षेत्र की आराध्य देवी को ही नहीं बचाया, बल्कि क्षेत्र के अस्तित्व को भी बरकरार रखा।
बीएसएफ के कमांडेंट आरकेएस नेगी ने कहा कि लक्ष्य हमेशा ऊंचा रखना चाहिए और इसे प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। सहायक कमांडेंट लवराज धर्मसक्तू ने बच्चाें से अनुभव सांझा किया। इस मौके पर प्रबंधक मनोज बेंजवाल, निवर्तमान प्रधान भैंसारी कुंवरी बर्त्वाल समेत कई मौजूद थे।

Related posts