अन्ना के समर्थन में निकाला जुलूस

बागेश्वर। जल लोकपाल कानून के लिए समाज सेवी अन्ना हजारे के आंदोलन के समर्थन में जुलूस निकाल प्रदर्शन किया गया। संसद के शीतकालीन सत्र में इस विधेयक को पास कराने की मंाग की गई।
जन लोकपाल कानून संघर्ष समिति के बैनर तले बृहस्पतिवार की सुबह नुमाइशखेत मैदान से जुलूस निकाला गया। प्रदर्शनकारी जन लोकपाल कानून और समाजसेवी अन्ना हजारे के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। बाद में तहसील पहुंचकर प्रदर्शनकारियाें ने सभा की। वक्ताआें ने अन्ना हजारे के आंदोलन के समर्थन में भविष्य में भी प्रदर्शन करने की धमकी दी। बाद में एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। जिसमें कहा गया है कि अन्ना हजारे ने पूर्व में भी आंदोलन किया था, तब प्रधानमंत्री ने शीघ्र लोकपाल बिल पास कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन आज तक बिल पास नहीं हो सका है। धरना प्रदर्शन में नंदा बल्लभ भट्ट, मंगल सिंह रावत, पंकज पांडे, कांती बल्लभ कांडपाल, पंकज जोशी, विवेक दफौटी, राजेंद्र ऐंठानी,उमेश टाकुली, हेम तिवारी, गोविंद सिंह माहरा, छत्रपति पंत, केबीएस देवली, रमेश चंद्र अंडोला, केसीएय डसीला, प्रकाश कालाकोटी, निर्मल पंत भुवन पांडे आदि शामिल थे।

Related posts