पर्यटन नगरी नवविवाहित जोड़ों से गुलजार

मनाली। शादियों के सीजन के चलते मनाली में सैलानियों की आमद में एकाएक बढ़ोतरी दर्द की जा रही है। जैसे-जैसे सर्दियां बढ़ रही हैं, मनाली में हनीमून मनाने के लिए नवविवाहित दंपति की संख्या भी बढ़ रही है। नवविवाहित जोड़ों से मनाली की वादियों में रौनक लौटने लगी है। दिल्ली से मनाली में हनीमून मनाने आई नवविवाहित दंपति संजीव वर्मा और उनकी पत्नी मीनाक्षी ने बताया कि उनकी हाल के दिनों में शादी हुई है और अब वे मनाली में हनीमून मनाने आए आएं हैं। उन्होंने कहा कि मनाली में इस कड़ाके की सर्दी में हनीमून मनाने का कुछ अलग ही मजा है। उन्होंने बताया कि वे एक सप्ताह तक मनाली में रहेंगे और मनाली के रोहतांग दर्रा सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर भी घूमेंगे। गुजरात के गांधी नगर से हनीमून मनाने पहुंचे दिनेश शाह और दीपी ने बताया कि उन्होंने पर्यटन स्थल के रूप में मनाली का नाम बहुत सुना था, तभी उन्होंने हनीमून मनाने के लिए मनाली को चुना। मनाली के प्रसिद्ध पर्यटन व्यवसायी एवं मनाली को पर्यटन क ो नई राह दिखाने में लाने वाले गौतम नाथ ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष मनाली के पर्यटन सीजन को गहरा धक्का लगा है तथा मनाली में इन दिनों नवविवाहित जोड़ों की आमद बढ़ रही है। उन्हाेंने बताया कि यदि बर्फबारी जल्द होती है तो मनाली में क्रिसमस ईव और नव वर्ष सीजन में सैलानियों की आमद में वृद्धि होगी और इसे मनाली के पर्यटन सीजन को पंख लग सकते हैं

Related posts