बाथू का अमित बना लेफ्टिनेंट

टाहलीवाल (ऊना)। हरोली क्षेत्र के बाथू गांव का अमित राणा एनडीए की चार वर्ष की शिक्षा एवं प्रशिक्षण पूरा करने के बाद लेफ्टिनेंट बन गया है। आईएमए देहरादून के प्रबंधन ने बीते दिन अमित राणा के पिता दिलदार सिंह को पत्र लिखकर यह जानकारी दी है। प्रबंधन ने 14 दिसंबर को देहरादून में होने वाली पासिंग परेड के लिए अमित राणा के परिजनों को भी आमंत्रित किया है।
आईएमए देहरादून से इस आशय का पत्र मिलते ही अमित के घर में खुशियों का माहौल है। अमित के दादा कुलदीप सिंह राणा अपने लेफ्टिनेंट पोते को गले लगाने को बेताब हैं। अमित राणा को लेफ्टिनेंट के स्टार भी उसकी माता किरण राणा एवं पिता दिलदार सिंह लगाएंगे। अमित राणा के माता-पिता देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं। अमित के पिता दिलदार सिंह ने बताया कि 15 दिसंबर को अमित राणा ऊना पहुंचकर राष्ट्रीय संत बाबा बाल महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करेगा। उधर वार्ड नंबर एक में अमित राणा के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया है। वहीं 19 दिसंबर को बाथू में अमित राणा के सम्मान में कार्यक्रम रखा गया है।

Related posts