कुत्ता घुमाते समय मारपीट का आरोप

हमीरपुर।पुलिस ने मारपीट करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पीडि़त का मेडिकल करवा लिया है, जिसमें तेजधार हथियार से चोट लगने की पुष्टि हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मदन लाल पुत्र शंकर दास गांव मैड ने शिकायत दर्ज करवाई है कि दस दिसंबर शाम को पालतू कुत्ते को घुमाने ले जा रहा था तो सड़क पर संसार बंधु पुत्र श्रीराम गांव मैड़ आया और कहने लगा कि आप का कुत्ता उनके खेतों में घुस जाता है, तो उसने (मदन) कहा कोई बात नहीं आइंदा अपने कुत्ते को बांध कर घुमाने ले जाएगा। इस पर संसार बंधु उसे गाली गलौच करने लग पड़ा और उसके साथ मारपीट की। मदन लाल ने मामले की शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया तथा पीडि़त मदन लाल का पीएचसी भोटा में मेडिकल करवाया। पीएचसी भोटा के चिकित्सा अधिकारी से प्राप्त मेडिकल रिपोर्ट में तेजधार हथियार से चोट लगने की पुष्टि हुई है। पुलिस अधीक्षक वीना भारती ने मामले की पुष्टि की।

Related posts