यात्रा से लौटे तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा

मैकलोडगंज। तिब्बेतयन बौद्ध धार्मिक गुरु दलाईलामा अपनी दक्षिण भारत की यात्रा को संपन्न करके लिटिल ल्हासा मैकलोडगंज वापस लौट आये हैं। तिब्बती बंदोबस्त अधिकारी सोनम दोरजे ने बताया कि तिब्बती अध्यात्मिक धर्मगुरु दलाईलामा तेंजिन ग्यात्सो ने अपनी बौद्ध धार्मिक यात्रा के दौरान बीते माह दिसंबर से दक्षिण भारत के मडंगौड, बनारस के बौद्ध मठों का दौरा करके वहां के बौद्ध धार्मिक अनुयायियों को बौद्ध धर्म के पर अपने प्रवचन दिए हैं। तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा के शुक्रवार को पर्यटन नगरी लौटने पर तिब्बती एवं विदेशी बौद्ध समर्थकों ने धर्मगुरु के दर्शन कर पूजा के वस्त्र खताक और हाथों में पूजा की अगरबतियां लेकर अभिनंदन किया।

Related posts