श्रीसंथ ने भुवनेश्वरी को बनाया जीवन साथी

श्रीसंथ ने भुवनेश्वरी को बनाया जीवन साथी

जयपुर: भारतीय क्रिकेटर श्रीसंथ खराब वक्त से उबरते हुए शादी के बंधन में बंध गए हैं। श्रीसंथ ने गुरुवार को जयपुर की प्रिसेंस भुवनेश्वरी के साथ विवाह रचा लिया। श्रीसंथ के भाई दीपूसंथ ने ट्वीट करके बताया था कि वह जयपुर के शाही परिवार की बेटी भुवनेश्वरी को अपना जीवनसाथी चुना है।

भुवनेश्वरी को घर में नैन के नाम से पुकारा जाता है। मैच फिक्सिंग के आरोप में बीसीसीआई द्वारा प्रतिबंधित श्रीसंथ पिछले करीब छह सालों से नैन के साथ रिलेशनशिप में हैं। 2007 में जयपुर में पाकिस्तान के खिलाफ वन डे मैच के दौरान श्रीसंथ की नैन से मुलाकात हुई थी।

Related posts